देवरिया, जून 10 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के चकरवा बहोरदास गांव में भूमि सीमांकन के दौरान लगाए गए पत्थर को उखाड़ने और विरोध करने पर धमकी देने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। चकरवा बहोरदास गांव निवासी कमलावती देवी पत्नी अच्छेलाल ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि उनकी भूमि गाटा संख्या 269 रकबा 0.400 हेक्टेयर का सीमांकन उप जिलाधिकारी सलेमपुर के आदेश के अनुपालन में 26 जुलाई 2025 को कराया गया था।सीमांकन के दौरान लगाए गए पत्थर को गांव के ही चंदन, अर्जुन, भीम, सुमित्रा देवी, सोनी देवी तथा राजन ने उखाड़ दिया था। आरोप है कि राजस्व विभाग की कार्रवाई के बाद 10 मई को दोबारा पत्थर गड़वाया गया, लेकिन 5 जून को उक्त लोगों ने फिर उसे उखाड़ दिया। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए जान-माल की...