पटना, मार्च 13 -- उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राज्य में चल रहे विशेष भूमि सर्वेक्षण कार्य की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी जिलों के बंदोबस्त पदाधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सर्वेक्षण कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया। साथ ही कहा कि भूमि सर्वे का काम करने वाले अधिकारी अब कोई और काम नहीं करेंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वेक्षण कार्य में अब तक हुई देरी की समस्या को चिह्नित कर उसे दूर करना होगा। अब माइक्रो मॉनिटरिंग कर कार्य की नियमित समीक्षा की जाएगी, ताकि तय लक्ष्य के अनुसार सर्वेक्षण कार्य पूरा किया जा सके। इसके लिए सभी स्तर के सर्वे कर्मियों से प्रतिदिन शाम को उनके कार्य की रिपोर्ट मुख्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही अमीन डायरी प्रतिदिन भरने को अनिवार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि शीर्ष स्तर पर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.