फरीदाबाद, मई 31 -- बल्लभगढ़,अशेाक जैन। ग्राम मोहना स्थित सिद्ध बाबा मंदिर प्रांगण में रविवार को मोहना, मोहियापुर एवं आसपास के क्षेत्रों के किसानों, ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण पंचायत आयोजित की गई। पंचायत की अध्यक्षता बुजुर्ग गिर्राज ने की। पंचायत में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के तहत यमुना पुल के निकट बनाए जा रहे बांध, यमुना नदी से प्रभावित किसानों की भूमि तथा पूर्व में लिए गए पंचायत के निर्णयों पर विस्तार से चर्चा की गई। पंचायत में बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों ने कहा कि पिछले लगभग 50 वर्षों से यमुना नदी उनकी निजी मिल्कियत की भूमि में से बह रही है। इस दौरान सरकार के विभिन्न विभागों, विशेष रूप से खनन विभाग द्वारा संबंधित क्षेत्र में लगातार खनन के ठेके दिए जाते रहे हैं, जिससे सरकार को करोड़ों रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। इसके बावज...