भूमि संरक्षण कार्यालय, कमिश्नरी कंपाउंड: एक डिब्बे में छह कर्मचारी व फरियादी बुझाते प्यास
बांदा, मई 28 -- बांदा। कमिश्नरी परिसर के पास स्थित भूमि संरक्षण कार्यालय मैदानी में भी फरियादियों की काफी भीड़ रही, पर ज्यादातर लोगों की निगाहें पानी तलाशती रहीं। यहां न घड़े रखवाए गए हैं और न ही वाटर कूलर ही है। कार्यालय में अंदर घुसते ही हाल में एक पानी का डिब्बा रखा मिला। वह भी लगभग खाली था। कक्ष में बैठे बाबू ने बताया कि एक डिब्बा पानी मंगवाया जाता है। इसमें सभी छह कर्मचारी और आने वाले फरियादियों की प्यास बुझती है। यहां भी करीब दस दिन से भीषण गर्मी के बावजूद फरियादियों के लिए ठंडे पानी के लिए कोई इंतजाम नहीं दिखे। यह भी पढ़ें- नलकूप खंड कार्यालय, बाहर टंकी के खौलते पानी से प्यास बुझाते फरियादी भूमि संरक्षण अधिकारी का चार्ज जिला कृषि अधिकारी संजय कुमार के पास है। उन्होंने बताया कि कुछ ही दूर पर डीडी कृषि कार्यालय में वाटर कूलर लगा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.