भूमि संबंधी समस्या समाधान को प्रखंड स्तर पर जागरूकता फैलाएं अधिकारी
बिहारशरीफ, सितम्बर 21 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम उदिता सिंह ने सोमवार को जिले के सभी बीडीओ, सीओ व अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। भूमि संबंधी कार्यों के निष्पादन के लिए प्रखंड स्तर पर जन जागरूकता फैलाने का आदेश दिया। कहा कि लोगों को यह विश्वास दिलाएं कि भूमि से संबंधित कार्यों के लिए लोगों को जिला मुख्यालय अथवा राज्य मुख्यालय पटना जाने की आवश्यकता नहीं है। संबंधित आवेदन व कार्य स्थानीय पंचायत सरकार भवन व अंचल कार्यालय के माध्यम से ही किए जा सकते हैं। भूमि संबंधी जमाबंदी, दाखिल-खारिज, वासगीत पर्चा सहित अन्य मामलों के लिए निर्धारित स्थानीय कार्यालयों में आवेदन प्राप्त करने व आवेदकों को पावती उपलब्ध कराने की व्यवस्था कराने को कहा। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: जन शिकायतों के निपटारे व विकास योजनाओं की गति म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.