सीवान, मई 9 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। बसंतपुर थाना क्षेत्र के बिठुना गांव में हुए जमीन विवाद में हत्या मामले से जुड़े एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी स्थानीय निवासी स्व. संतोष सिंह का पुत्र हर्षित सिंह है। पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी है। बताया जाता है कि 16 फरवरी को बिठुना गांव में अरविंद सिंह की हत्या कर दी गई थी। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण पूर्व से चला आ रहा जमीन विवाद बताया गया था। इस मामले में परिजन की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर बसंतपुर थाना में एफआईआर दर्ज कर पुलिस द्वारा अनुसंधान शुरू किया गया। तकनीकी अनुसंधान व गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी हर्षित सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे भी विधि-सम्मत कार्रवा...