मिर्जापुर, अप्रैल 22 -- जिगना, हिसं। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर हंसवार गाँव में मंगलवार भूमि संबंधी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष से दो भाई जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी भाइयों का उपचार कराया। गाँव निवासी 17 वर्षीय श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि भूमि संबंधी विवाद में मनबढ़ों ने दरवाजे पर चढ़कर गाली गलौज करना शुरू कर दिया। मना करने पर लाठी डंडे से पिटाई कर दी। बचाव में आए बड़े भाई 42 वर्षीय कालीचरन गुप्ता को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना में रामपुर हंसवार गाँव निवासी विपिन सरोज, विवेक सरोज, मुकेश सरोज व उमेश सरोज के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया गया है। नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...