गोपालगंज, अप्रैल 11 -- थावे। स्थानीय प्रखंड के अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को सीओ कुमारी रूपम शर्मा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों की समस्याओं की सुनवाई की गई।सीओ ने बताया कि जनता दरबार में कुल छह भूमि संबंधी मामले आए। जिनमें से चार मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। वहीं शेष दो मामलों में आवश्यक साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए संबंधित पक्षों को अगले जनता दरबार में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। मौके पर राजस्व कर्मचारी सुरेश यादव, अधिवक्ता अख्तर, मंजू देवी सहित पक्ष-विपक्ष के लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...