सीवान, मई 31 -- बड़हरिया। शनिवार को थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जहां सीओ सरफराज अहमद ने जनता दरबार में भूमि संबंधित दर्जनों मामले के 16 आवेदन प्राप्त हुआ। जिसमें 6 मामले का ऑन स्पॉट निपटारा किया गया। सीओ सरफराज अहमद ने कहा कि जो भी जमीन से संबंधित समस्या हो वह जनता दरबार में अवश्य आए। उसका आन स्पॉट निपटारा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...