आजमगढ़, मार्च 13 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के छित्तेपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट और फायरिंग की घटना के आरोपी हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध विभिन्न थानों में 21 मुकदमे दर्ज हैं। उपनिरीक्षक की तहरीर पर पुलिस दोनों पक्ष के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। सरायमीर थाना क्षेत्र के छित्तेपुर गांव में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। एक पक्ष ने फायरिंग की थी। पुलिस ने घटना के दिन मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के घर में दबिश दी थी। दोनों जगहों से बंदूक और भारी मात्रा में करतूस बरामद हुए थे। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। घटना के संबंध में उपनिरीक्षक धीरज कुमार की तहरीर पर पुलिस ने एक पक्ष के जैद खान, साकिब खान, तौफिक अहमद सादिक और अन्य अज्ञात ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.