कौशाम्बी, मार्च 27 -- कोखराज थानाक्षेत्र के चंदीपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर 25 मार्च को दो पक्षों में मारपीट हुई थी। घटना में एक पक्ष से तीन व दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हुए थे। डाक्टरी परीक्षण के बाद पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी कर उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। चंदीपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक दूसरे को जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला किया गया था। इसमें एक पक्ष के तीन व दूसरे पक्ष के दो लोगों को चोटें गई थी। पुलिस ने पांचों घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस के सहारे अस्पताल भेजवाया था। चिकित्सीय परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने एक पक्ष के हत्या के प्रयास के आरोपी दयाराम पुत्र सूरजबली निवासी चंदीपुर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर ...