भभुआ, मार्च 7 -- दुर्गावती थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में दोनों पक्ष से जमकर चले लाठी-डंडे सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कर कराया जा रहा है इलाज भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दुर्गावती थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें सात लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के रामबचन राम के पुत्र सोनू कुमार, उसकी पुत्री अनिशा कुमारी और राजेंद्र राम के पुत्र मनोज कुमार तथा दूसरे पक्ष के 40 वर्षीय फुलेंद्र राय, 38 वर्षीया पत्नी रीमा देवी, 18 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार एवं 17 वर्षीय पुत्री रेखा कुमारी शामिल हैं। दोनों पक्षों के परिजनों द्वारा घायलों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां के चिकित्सक द्वारा इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। घायलों ने एक दूसरे पर गाली-ग्लौच और मार...