हाजीपुर, दिसम्बर 22 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के पोहियार बुजुर्ग पंचायत के वार्ड संख्या एक आलमपुर गांव में भूमि विवाद में हुई मारपीट की घटना में पती-पत्नी घायल हो गया। घायल व्यक्ति स्व.रामनाथ सिंह का पुत्र अजय सिंह एवं उनकी पत्नी निशा देवी है। गंभीर हालत में अजय सिंह का पीएमसीएच में इलाज चल रहा है। मामले को लेकर घायल अवस्था में अजय सिंह एवं उनकी पत्नी इलाज के दौरान नगर थाना हाजीपुर के पुलिस पदाधिकारी के समक्ष फर्दबयान भी दिया है। बताया गया है कि आलमपुर गांव में घर के दिवार बनाने व जमीन को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट हो गई। विवाद में इतना बढ़ गया कि चचेरा भाई शमशेर सिंह उनके बेटा सत्यजीत कुमार उर्फ कन्हैया कुमार ने अपने पिता एवं चाचा के साथ मिलकर धारदार हथियार से अजय सिंह एवं उनकी पत्नी निशा देवी को मारपीट ...