अयोध्या, मार्च 28 -- भदरसा,संवाददाता। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी दासपुर गांव के मजरे झलियावा में भूमि विवाद को लेकर दबंगों ने पति-पत्नी को मारा पीटा जिससे दोनों को चोटे आईं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर चोटिल दम्पति को मेडिकल के लिए भेज दिया। लक्ष्मी दासपुर के मजरे झलियावा में दिवाकर पांडेय और सुधाकर पांडेय के बीच भूमि विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर सुधाकर पांडेय अपने परिवार के साथ मिलकर दिवाकर पांडेय को मारने लगे। उन्हें बचाने दौड़ी उनकी पत्नी सरोज देवी को भी पीट दिया। पूरा कलंदर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि सरोज देवी पत्नी दिवाकर पांडेय के तहरीर पर सुधाकर पांडेय,राम शंकर पांडेय सहित अन्य के विरुद्ध मारपीट,जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.