बेगुसराय, मई 19 -- साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। सनहा उत्तर पंचायत के मुसेचक गांव में भूमि विवाद को लेकर रविवार को हुई हिंसक झड़प में जख्मी एक युवक की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गयी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, घटना में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया। जख्मी युवक की मौत की सूचना मिलते ही सभी आरोपित घर छोड़ कर फरार हो गये। यह भी पढ़ें- मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत,मुख्य आरोपी गिरफ्तारघटना का विवरण प्रभारी थानाध्यक्ष ने मुसेचक गांव निवासी जख्मी युवक शंकर पंडित के पुत्र अमित कुमार की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि शंकर पंडित का अपने ही गोतिया वाल्मीकि पंडित के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। जानकारी के अनुसार रविवार की शाम को दोनों पक्षों में उक्त मामले को...