पलामू, फरवरी 16 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के तलेया गांव में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए हैं। घायल अजय ठाकुर एवं उनके बड़े पुत्र राजीव रंजन का इलाज मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में चल रहा है। चैनपुर के थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी। घायल अजय ठाकुर ने बताया कि वे अपने घर के समीप पशु शेड का निर्माण करा रहे थे। पहले वहां मिट्टी का शेड बना हुआ था, जो बारिश के कारण गिर गया था। उसी स्थान पर पक्का शेड का निर्माण कराया जा रहा था। यशवंत ठाकुर और उनके चाचा सुदर्शन ठाकुर अपने परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचे और भूमि बंटवारे को लेकर विवाद करने लगे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.