भूमि विवाद में हुई थी युवक की हत्या,पांच गिरफ्तार
पटना, फरवरी 18 -- आईआईटी थाने की पुलिस ने मंगलवार को राकेश कुमार हत्याकांड का खुलासा किया है। इस मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, जमीन विवाद में सर्वा पासवान के पुत्र राकेश कुमार की गोली मारकर हत्या हुई थी। उसका शव कुएं में मिला था। गिरफ्तार आरोपितों में बिहटा के दरियापुर निवासी कमलेश कुमार का पुत्र रूद्रराज उर्फ राहुल कुमार,गिरेन्द्र वर्मा का पुत्र सूरज कुमार,उमाशंकर वर्मा उर्फ छोटू वर्मा का पुत्र नीतिश कुमार, श्रीकान्त राम का पुत्र अवेधश पासवान और रमेश वर्मा का पुत्र अंकित उर्फ आशिक है। सभी मृतक के गांव के ही रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बताया कि जमीन बंटवारे और कब्जे को लेकर लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इसके बाद आरोपितों ने साजिश के तहत राकेश को बुलाया और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.