सासाराम, दिसम्बर 5 -- करगहर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के जगदतपुर गांव में विवादित भूमि को दखल करने को लेकर हुई हिंसक झड़प में घायल एक दर्जन लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पूर्व प्रमुख पति धनजी नोनिया सहित 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष कमलनयन पांडेय ने बताया कि करगहर थाना काण्ड संख्या 370/25 के प्राथमिकी नामजद अभियुक्त राधेश्याम नोनिया, राजेश नोनिया, मुन्ना नोनिया, धनजी नोनिया, मुखिया नोनिया, बंशनारायण उर्फ दास नारायण नोनिया तथा करगहर थाना काण्ड संख्या 369/25 के प्राथमिकी नामजद अभियुक्त करगहर निवासी सुदर्शन सिंह को गिरफ्तार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.