भूमि विवाद में हिंसक झड़प, गोली लगने से एक घायल
मधुबनी, जुलाई 26 -- लखनौर । थाना क्षेत्र के बेलही गांव में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान एक पक्ष की ओर से की गई फायरिंग में एक व्यक्ति गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि मारपीट में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। गोली लगने से घायल दिलीप मुखिया को प्राथमिक उपचार के बाद झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल से मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दिलीप की छाती में गोली लगी है। अन्य घायलों में ठिठर मुखिया, उनकी पत्नी सुकिया देवी, सहदेव मुखिया, राम प्रसाद मुखिया, मनोज मुखिया और राज कुमार मुखिया शामिल हैं, जिनका इलाज लखनौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हो रहा है। जानकारी के अनुसार, विवादित भूखंड पर एक पक्ष ने पूर्व में ही धान रोप दिया था। रविवार सुबह दूसरे पक्ष के लोग ट्रैक्टर लेकर खेत में कदबा (रोपाई के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.