श्रावस्ती, जून 25 -- श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के ग्राम भुतना निवासी भल्लू (36) व ग्राम रानीपुर भेला निवासी टेढ़े (45) बुधवार को बाइक से भिनगा से वापस घर जा रहे थे। रास्ते में चौबेपुरवा गांव के पास कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों के आ जाने पर दबंग मौके से भाग गए। ग्रामीणों ने घायलों को भुतना पहुंचाया, जहां से परिजन उन्हें निजी वाहन से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा ले गए। यहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। भल्लू के अनुसार आरोपियों से उसका भूमि विवाद चल रहा है। इसी को लेकर दबंगों ने उन पर हमला किया है। यह भी पढ़ें- जमीन के विवाद में मारपीट, तीन लोग घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...