भूमि विवाद में हथौड़ी से हमला
अंबेडकर नगर, मई 10 -- दुलहूपुर। कटका थाना क्षेत्र के अजमलपुर गांव में भूमि विवाद में एक व्यक्ति पर नुकीली हथौड़ी से हमला कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अजमलपुर निवासी मेवालाल पुत्र पिदू का आरोप है कि मोरंग रखने के लिए गांव के ही शैलेश कुमार पुत्र जनई से कहासुनी हो गई। विवाद के दौरान शैलेश ने गाली-गलौज करते हुए हाथ में ली गई नुकीली हथौड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर और कान के पास चोटें आईं। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि शोर मचाने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी अवधेश श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में हथौड़ी से हमला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.