कोडरमा, जून 5 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। कोडरमा थाना क्षेत्र के चितरपुर में भूमि विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में बुधवार की रात कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव के निजी वाहन चालक राजकुमार यादव (40 वर्ष) की मौत हो गई। मृतक दशरथ यादव के पुत्र थे। घटना में राजकुमार यादव की 15 वर्षीय पुत्री सोनिका कुमारी, माता सुधा देवी (55 वर्ष) तथा पिता दशरथ यादव (60 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल, कोडरमा लाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। गंभीर रूप से घायल दशरथ यादव को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- पत्नी के आवेदन पर 12 नामजद, पांच लोग गिरफ्तार घटना की सूचना मिलते ही विधायक डॉ. नीरा यादव भी सदर अस्पताल पहुंचीं और पूरी रात पीड़ित परिवार के साथ रहीं। उन्होंने कोडरमा थाना प्र...