बदायूं, दिसम्बर 27 -- बदायूं। भूमि विवाद के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत में आरोप है कि आरोपियों ने खेत में घुसकर हथियार और लाठी-डंडे से धमकाया, गालियां दी और शिकायतकर्ता व उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। मामला थाना कादरचौक क्षेत्र के गांव कैथुलिया का है। यहां के रहने वाली रीना ने बताया कि उनके खेत में कब्जा करने के प्रयास में सात आरोपियों दुरबीन सिंह पुत्र सिपटर सिंह, अरविंद सिंह पुत्र दूरबीन सिंह, सत्यवीर पुत्र राय सिंह, सुल्तान पुत्र अजयपाल, अजयपाल पुत्र श्यामलाल, राकेश पुत्र जबर सिंह और इच्छाराम पुत्र जय सिंह ने हथियार और लाठी-डंडे का इस्तेमाल किया, उन्हें और उनके पति को धमकाया और गालियां दी। शिकायत में आरोप है कि भूमि विवाद के पीछे पुराने बैनामा और जमीन से संबंधित पुरानी लड़ाई है। शिकायत के आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.