बगहा, अप्रैल 6 -- रामनगर, एक प्रतिनिधि। रामनगर थाना क्षेत्र के सोहसा फुलवरिया गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में एक 65 वर्षीय वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल कायम हो गया है। मृतक की पहचान सोहसा फुलवरिया निवासी नसरुद्दीन मियां के रूप में हुई है। बगहा एसपी नर्मिला कुमारी ने घटना की पुष्टि की हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया हैं। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई हैं।जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह गांव में एक जमीन के टुकड़े को लेकर नसरुद्दीन मियां और गांव के ही जयश्री राय उर्फ खोड़ा राय के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि जयश्री राय और उनके सहयोगियों ने नसरुद्दीन मियां पर लाठी डं...