उन्नाव, जुलाई 17 -- चकलवंशी। भूमि के विवाद को लेकर एक वृद्धा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मियागंज कस्बे के गायत्री नगर निवासी 72 वर्षीय सुफेदा पत्नी स्वर्गीय सुंदरलाल ने पुलिस को बताया कि पारिवारिक भूमि के विवाद को लेकर अतुल और उसकी पत्नी शिल्पी उनसे गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर दोनों ने लाठी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल वृद्धा को उपचार के लिए मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...