कन्नौज, फरवरी 23 -- तिर्वा, संवाददाता। ठठिया थाना क्षेत्र के सत्तार गांव में सोमवार को भूमि विवाद में दबंगो ने एक वृद्धा का पीटकर घायल कर दिया। परिजनों ने वृद्धा को उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सत्तार गांव निवासी झीलमती (70) पत्नी तुलसीराम का गांव के कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को दंबगो ने झीलमती के परिजनों के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में झीलमती गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने वृद्धा को गंभीर अवस्था में मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। यहां इमरजेंसी वार्ड मक वृद्धा का उपचार चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.