सोनभद्र, जुलाई 31 -- बीजपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महरीकला गांव में भूमि विवाद में मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पीड़ित की तहरीर पर की है। थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह ने बतया कि पीड़ित लालता प्रसाद पुत्र स्व लगनधारी ने गुरुवार को तहरीर देकर आरोप लगाया कि जमुना, चंद्रकांती, देवराज, देव नारायण ने जमीनी विवाद को लेकर लाठी डंडे से मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के दौरान बाएं हाथ में गंभीर चोट लगी है। पीड़ित की तहरीर पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...