उन्नाव, मार्च 16 -- उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र के पवई गांव में भूमि विवाद को लेकर एक युवक पर लाठी से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। घायल युवक ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत करते हुए आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पवई गांव निवासी पीड़ित धीरू मिश्र पुत्र रमेश के अनुसार 13 मार्च को वह अपनी भूमि पर ट्रैक्टर-ट्रॉली का कल्टीवेटर और रोटावेटर रख रहा था। इसी दौरान गांव के ही लालजी पुत्र लक्ष्मी नारायण, महेश पुत्र लक्ष्मी नारायण तथा उदय पुत्र लालजी वहां पहुंच गए और कथित तौर पर गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने लाठी से हमला कर उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह जख्मी हो गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। धीरू मिश्र का कहना है कि...