कौशाम्बी, अप्रैल 30 -- कोतवाली क्षेत्र के मड़ूकी गांव में बुधवार सुबह भूमि विवाद के चलते युवक पर प्राणघातक हमला किया गया। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मंझनपुर के मड़ूकी निवासी महेश कुमार ने बताया कि पड़ोसियों से घर के सामने पड़ी भूमि को लेकर उसका विवाद चल रहा है। इसे लेकर बुधवार की सुबह वह गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर डंडे से पिटाई शुरू कर दी, जिससे सिर फट गया और पीड़ित बेहोश होकर गिर पड़ा। यह देख हमलावर उसे मरा समझकर भाग निकले। परिवार वालों ने पीड़ित का इलाज कराया। उपचार के बाद उसने तहरीर दी। डीएसपी मंझनपुर शिवांक सिंह का कहना है कि आरोपी दादू उर्फ राकेश, राजू उर्फ अरुण, पप्पू व रिंकू पुत्र संतलाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कराया...