मधुबनी, अप्रैल 18 -- कन्हैया जी ठाकुर झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। अड़रिया थाना क्षेत्र के नवानी पंचायत में जमीन विवाद को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित श्रवण कुमार ने अड़रिया संग्राम थाना में आवेदन देकर गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दिए गए आवेदन के अनुसार, 15 अप्रैल को जमीन की नापी के दौरान हिस्से को लेकर विवाद हुआ था। इसके अगले दिन 16 अप्रैल की सुबह आरोपित सुनील राम, अभिषेक राम, रौदी राम, रेखा देवी व सरिता देवी हथियारों से लैस होकर पीड़ित के घर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। टेंगरी और लाठी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को परिजनों द्वारा आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान सिर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.