मिर्जापुर, अप्रैल 17 -- मड़िहान। स्थानीय थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव के सोनौहा मजरे में भूमि विवाद को लेकर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चले। कुल्हाड़ी के हमले से युवक जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी युवक को सीएचसी मड़िहान में भर्ती कराया है। सौनौहा मजरा निवासी 35 वर्षीय महेश का पड़ोसियों से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को अचानक गाली गलौज के साथ दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। देखते ही देखते पड़ोसियों ने महेश के पर लाठी डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। महेश के सिर में गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंची पटेहरा चौकी पुलिस ने गंभीर रूप से चोटिल महेश को सीएचसी मड़िहान में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, जख्मी पीड़ित ने तीन नामजद के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों ...