दरभंगा, अप्रैल 26 -- गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र के तुमौल गांव में गत शुक्रवार की रात एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित विजय कुमार सिंह ने थाने में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि गांव के ही तीन लोगों ने मिलकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसकी दुकान में तोड़फोड़ कर दी। पीड़ित के अनुसार वह अपने घर के पीछे गैर मजरुआ जमीन पर मिट्टी भरवा रहा था। देर रात करीब 11 बजे वह वहीं सोया हुआ था। इसी दौरान गांव के रंजीत सिंह, उनकी पत्नी रूबी देवी और पुत्र अंकित कुमार सिंह वहां पहुंचे और उसे नींद से जगाकर हमला कर दिया। आरोप है कि तीनों ने उसका हाथ-पैर पकड़कर मुंह दबा दिया और लाठी व टेंगारी से मारपीट की। अंकित ने सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोशहो गया।घटना के बाद राहगीरों की मदद से उसे गांव के ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.