सिद्धार्थ, मई 1 -- लोटन (सिद्धार्थनगर), हिन्दुस्तान संवाद। सिद्धार्थनगर जिले के लोटन कोतवाली क्षेत्र के धरनिहवा गांव के टोला कोल्हुआ में भूमि विवाद में 24 अप्रैल को दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल एक युवक की बुधवार देर रात मौत हो गई। गांव में तनाव बढ़ा तो फोर्स तैनात कर दी गई। गुरुवार सुबह ग्रामीणों संग परिजनों ने लोटन तिराहे पर शव रखकर विरोध में चक्का जाम कर दिया। इससे आवागमन ठप हो गया। कई सीओ और थानों की फोर्स, एसडीएम सदर भी पहुंच गए। एसपी ने लोटन के थानाध्यक्ष को लापरवाही के आरोप में लाइनहाजिर कर दिया है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- मारपीट में चोटिल युवक की मौत मामले में थानेदार लाइन हाज़िर कोल्हुआ निवासी संदीप यादव (22) पुत्र शिवमूरत 24 अप्रैल को अपने चाचा के साथ बाइक से लोटन से घर जा रहा था। इस दौरान गांव के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.