सुल्तानपुर, जनवरी 23 -- कादीपुर। भूमि बंटवारे को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने एक दंपति को मारा पीटा। जिससे दोनों को काफी चोटें आईं। कोतवाली के मालापुर जगदीशपुर निवासी सुमित्रा पत्नी देवी प्रसाद की आरोपियों से जमीन बंटवारे का विवाद चल रहा था। आरोप है कि गुरुवार को आरोपी उनके घर में घुसकर गाली गलौज दे रहे थे। मना करने पर मारा पीटा । बीच बचाव करने पहुंचे पति देवी प्रसाद को भी मारा पीटा। जिससे दोनों को काफी चोटें आईं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही शिव शंकर, अजय कुमार एवं विजय कुमार के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.