हाजीपुर, अप्रैल 15 -- चेहराकलां,सं.सू.। मंगलवार की शाम कटहरा थाने के बखरीदोआ गद्दी चौक पर पट्टीदारी के भूमि विवाद में मारपीट व अगजनी की घटना हुई। अगजनी में एक गाय की झूलसकर मौत हो गई है। चोटिल लोगों को ग्रामीण एवं पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। विवाद अर्जुन पासवान, हरेंद्र, दिलीप एवं भिखारी पासवान के बीच था। आपस में ही उलझकर मारपीट करते हुए किसी ने भिखारी के घर में आग लगा दी। दरवाजे पर झोपड़ी में बंधे एक गाय की झूलसकर मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस चोटिल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही दोषियों पर कड़ी कानूनी कारवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- भरिगावां में मारपीट व चाकूबाजी में तीन घायल यह भी पढ़ें- झगड़े में पांच नामजद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.