भूमि विवाद में मारपीट में दो घायल, चौकीदार पर हमला का आरोप
कोडरमा, जून 15 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के चरकीपहरी गांव में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। घायलों में चोलो पासवान और उनकी पत्नी गीता देवी शामिल हैं। दोनों ने थाना के चौकीदार दिनेश्वर समेत अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों का आरोप है कि जमीन को लेकर चल रहे विवाद के दौरान आरोपियों ने लाठी, डंडे और लोहे के रॉड से हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद इलाज कराया गया।चोलो पासवान और गीता देवी ने बताया कि मामले की शिकायत लेकर वे तिलैया डैम ओपी पहुंचे थे, लेकिन उनकी फरियाद नहीं सुनी गई। इसके बाद न्याय की गुहार लगाने के लिए वे पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचे और लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।पीड़ितों ने आरोप लगाया कि घटना में नामजद चौकीदार दिनेश्वर उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.