गढ़वा, मई 3 -- गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के फरठिया गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में शनिवार की रात दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में सत्येंद्र चौधरी, उसकी पत्नी सुनीता देवी और उसकी मां कुमरिया देवी शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में सत्येंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि वह आधा भूमि महेंद्र चौधरी का हिस्से का छोड़कर अपने हिस्से के भूमि में घर का निर्माण कार्य कर रहा था। उसी क्रम में दूसरे पक्ष के महेंद्र चौधरी, पप्पू चौधरी, उसका दामाद विकास चौधरी, बबलू चौधरी, सोनिया देवी ने वहां पहुंचकर उसे घर निर्माण करने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच आपस में नोंकझोंक हुई। उसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल मे...