चतरा, मई 10 -- सिमरिया, प्रतिनिधि। सिमरिया के तुम्बापतरा गांव में हुई मारपीट में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। जिसमें एक व्यक्ति रविन्द्र सिंह को गंभीर अवस्था मे हजारीबाग रेफर कर दिया गया। इस संबंध में पीड़िता नीलम देवी ने सिमरिया थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। पीड़िता ने कहा कि गांव के ही ईश्वरी राणा, रामचंद्र राणा, योगेंद्र राणा, नकुल राणा, सुबोध राणा,अभिषेक राणा सहित तीन अन्य ने लाठी और धारदार हथियार से अचानक हमला कर दिया।इस हमले में मोहन सिंह, पवन सिंह, उन्हें और उनके पति रविन्द्र सिंह को बुरी तरह से पीटा गया। उक्त हमलावरों ने उनके साथ मारपीट के दौरान अभद्र व्यवहार किया और कपड़े तक फाड़ डाले। उन्होंने बताया कि उनके पति पिछले तीन दिनों से हजारीबाग सदर हॉस्पिटल में भर्ती हैं। हमलावरों ने उनका एक पैर तोड़ डाला है।पीड़ित ने कहा कि हमलावर अभी भ...