हाजीपुर, मई 3 -- राघोपुर। संवाद सूत्र राघोपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव में रविवार की दोपहर में डेढ़ धुर जमीन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। जिसमे एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दरवाजे पर चढ़ कर मारपीट की। जिसमे एक 65 वर्षीय वृद्ध आनंदी राय पिता शिवजी राय घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने घायल को इलाज के लिए पीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद डॉक्टर ने छुट्टी दे दी। जानकारी के अनुसार आनंदी राय एवं कैलु राय के बीच पाटीदारी का जमीन विवाद है। रविवार दोपहर उसी जमीन को लेकर दोनों पक्ष में कहासुनी हुई जिसमे एक पक्ष के कैलु राय, गोविंद राय, अरविंद राय, लक्षमी राय ने आनंदी राय को ईंट एवं लोहे के रॉड से मारपीट की। जिसमे आनंदी राय के सिर, पैर और हाथ में चोट लगी। जिससे वे घायल हो गए। इस सम्बन्ध में आनंदी राय ने बताया की वह केवाला...