आजमगढ़, मार्च 20 -- सरायमीर। स्थानीय पुलिस ने भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट और फायरिंग की घटना में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। छित्तेपुर गांव में 11 मार्च को भूमि विवाद को लेकर मारपीट और फायरिंग की गई थी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। इस घटना में पुलिस ने पूर्व में दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सरायमीर के नई बाजार मोड़ स्टेट बैंक के पास से आरोपी साकिब खान निवासी छित्तेपुर थाना सरायमीर को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...