भूमि विवाद में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
हरदोई, जून 27 -- टड़ियावां (हरदोई), संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट होती दिखाई दे रही है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ग्राम मुरादपुर निवासी प्रेमावती पत्नी राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों से उनके भाई की भूमि को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते 24 जून की सुबह करीब 9:30 बजे जब उनका परिवार अपने हिस्से के पेड़ कटवा रहा था। तभी आरोपी वहां पहुंच गए और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे प्रेमावती समेत परिवार के कई सदस्य घायल हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.