भूमि विवाद में मारपीट कर जान से मारने की धमकी का आरोप
भागलपुर, मई 16 -- अकबरनगर संवाददाता थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर निवासी प्रियेश कुमार उर्फ जेपी यादव ने अकबरनगर थाना में आवेदन देते हुए भूमि विवाद को लेकर गांव के ही चार लोगों पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए रंगदारी मारने का आरोप लगाया है। जेपी ने आवेदन में बताया है कि अचानक गांव के ही कुछ लोग मेरे खेत पर हथियार से लैस होकर आए और अपशब्द कहते हुए पांच लाख की रंगदारी का मांग करने लगे। जिसका विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने का प्रयास भी किया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.