भूमि विवाद में मारपीट कर किया घायल
मोतिहारी, जून 26 -- चिरैया। शिकारगंज थाना क्षेत्र के गोढ़ीया गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई है। जिसमें दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोगों को चोटें आई हैं। सभी चोटिल व्यक्तियों का इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है। इनमें विक्रम सहनी को गंभीर चोट लगी है। मामले को लेकर घायल विक्रम सहनी ने थाना में एक एफ आई आर दर्ज कराई है। जिसमें जिसमें शिवपूजनी देवी और राम स्वरूप सहनी सहित 13 व्यक्तियों को आरोपित किया है। दर्ज एफ आई आर में कहा गया है कि सभी आरोपियों ने भूमि विवाद की रंजिश में अचानक हमला कर मारपीट कर घायल कर दिया है। वही नगदी और स्वर्णाभूषण भी छीन लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष गोपाल कुमार ने बताया कि एफ आई आर दर्ज कर कारवाई की जा रही है। वही आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.