बिहारशरीफ, मार्च 8 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बड़की घोसी गांव में शुक्रवार की रात भूमि-विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी। मारपीट में किशोर यादव, राजीव यादव, पार्वती देवी, नीलम देवी, धनवंती देवी तो दूसरे पक्ष से चंद्रघोष प्रसाद व प्रियंका देवी जख्मी हो गयी हैं। सभी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों की मानें तो किशोर व जलेन्द्र यादव के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि एक पक्ष ने आवेदन दिया है। मामले की जांच चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.