भूमि विवाद में मारपीट, महिलाओं समेत 11 चोटिल
कौशाम्बी, जून 1 -- मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के केशवापुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान महिलाओं समेत 11 लोग चोटिल हो गए। हलका दरोगा की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उप निरीक्षक विकास चंद्र मिश्रा ने बताया कि 30 मई की रात वह झगड़े की सूचना पर हमराहियों के साथ केशवापुर गांव पहुंचे। वहां देखा कि बंजर जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के लोग गाली-गलौज करते हुए आपस में मारपीट कर रहे थे। मारपीट में एक पक्ष से सीताराम, उसके भाई भगवानदीन, करन, बेटे सुरेंद्र व परिवार की माधुरी तथा उसके पति राधेश्याम को चोटें आईं। वहीं, दूसरी ओर से शरद पाल, अभय उर्फ सुरेश, जय सिंह, रामनारायण उर्फ पवन तथा सीमा देवी घायल हुईं। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। एंबुलेंस बुलाकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.