मधुबनी, जनवरी 15 -- झंझारपुर। अनुमंडल के अररिया संग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरखरिया गांव में बुधवार की देर शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस हिंसक झड़प में एक 12 वर्षीय बालक सहित कुल नौ लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिरखरिया गांव में एक आवासीय भूखंड को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही थी। कई बार सामाजिक स्तर पर सुलह की कोशिश भी हुई, लेकिन मामला नहीं सुलझा। बुधवार की शाम इसी विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. शाहिद ने बताया कि रात में ही सभी घायलों को इमरजेंसी वार्ड में लाया गया था। घायलों में 12 वर्षीय हरि कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.