बाराबंकी, जनवरी 30 -- बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के मुर्तजा नगर गांव में भूमि विवाद को लेकर मां बेटी से विपक्षी ने मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मुर्तजा नगर गांव निवासी पीड़िता उर्मिला पत्नी वेद प्रकाश ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 28 जनवरी को दोपहर करीब दो बजे वह अपनी भैंस चराने गई थी, तभी विपक्षी पक्ष के प्रदीप पुत्र राज बहादुर ने जमीन विवाद की पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करते हुए उसे धक्का देकर गिरा दिया। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पुत्री के साथ भी मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.