गढ़वा, मई 4 -- गढ़वा। डंडई थाना क्षेत्र के रारो गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में सोमवार को पिता और पुत्र घायल हो गये। घायलों में भोदाली प्रजापति और उसका पुत्र समाज देव प्रजापति शामिल हैं। उनमें समाज देव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। सामाजिक प्रजापति ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के नंदू प्रजापति और उसके बाबा के बीच में ही आपस में काफी पहले बंटवारा हो गया था, लेकिन नंदू उस बंटवारा को मानने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई थी लेकिन उस पंचायत में भी नंदू मानने से इनकार कर दिया। उसके बाद वह गुजरात नौकरी करने के लिए चला गया। सोमवार सुबह घर पहुंचने के बाद वह समाज देव प्रजापति और उसके पिता के साथ भूमि संबंधित बात को लेकर नोकझोंक करना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर नंदू प्रजापति, परमा...