छपरा, जून 5 -- तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भूमि विवाद को लेकर गुरुवार को हुई मारपीट में पति-पत्नी समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घोघरहा गांव के राहुल कुमार और उनकी पत्नी रीता देवी व गलिमापुर की शोभा देवी को प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों में फेनहरा की बसंती देवी, भगवतपुर के संजय कुमार यादव, गलिमापुर के पंकज कुमार, नारायणपुर की अंजू कुमारी, संग्रामपुर के अंकित कुमार और लौवा की सकीना बीबी शामिल हैं। सभी घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जनसुनवाई शिविर में पहुंचे दो फरियादी, हुई सुनवाई तरैया, एक संवाददाता। तरैया अंचल कार्यालय परिसर में शुक्रवार को लिपिक निधि कुमारी के नेतृत्व में जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नंदनपुर गांव...