भूमि विवाद में मारपीट, नौ लोग घायल
बेगुसराय, मई 17 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। बाड़ा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में नौ लोग जख्मी हो गए। घायलों में बाड़ा गांव के कैलाश झा के पुत्र अजय कुमार एवं विजय कुमार झा, स्व. अरुण कुमार झा के पुत्र ओम कुमार झा एवं अनिल कुमार एवं स्व. बिंदेश्वर झा के पुत्र गजेन्द्र झा, विजय झा की पत्नी सरिता देवी, स्व.नागेश्वर झा के पुत्र कैलाश झा, स्व. बीरेंद्र झा के पुत्र कुंदन कुमार झा तथा समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर गांव निवासी स्व. चंद्रदेव झा के पुत्र प्रशांत कुमार शामिल है। सभी घायलों का इलाज खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। कुंदन कुमार झा एवं अजय कुमार के बीच भूमि विवाद होने की बात बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.